मुंबई में तेज आंधी के साथ गिरी अवैध होर्डिंग, 14 लोगों की मौत, 74 घायल

आंधी के साथ बारिश के जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया

मुंबई: मुंबई में तेज आंधी के साथ बारिश के जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर में लोकल के साथ मेट्रो सेवा जहां प्रभावित हुई तो वहीं पेट्रोल पंप पर एक बड़ी होर्डिंग के गिरने से इसके नीचे करीब दबने से 14 लोगों की मौत हो गई।

मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है जबकि 74 लोग घायल हैं। सोमवार को मुंबई में आई धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के दौरान घाटकोपर के एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा अवैध बिलबोर्ड गिर गया।बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 31 लोगों को राजावाड़ी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह छेदा नगर स्थित पेट्रोल पंप पर खोज और बचाव अभियान जारी है। दरअसल, सोमवार को मुंबई में आई धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के दौरान घाटकोपर के एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा अवैध बिलबोर्ड गिर गया था।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 31 लोगों को राजावाड़ी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।अधिकारी ने कहा, तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ ने मुंबई फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों के साथ चलाए जा रहे ऑपरेशन के लिए दो टीमें तैनात की हैं।

बिलबोर्ड कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज
यह बिलबोर्ड एगो मीडिया द्वारा एक प्लॉट पर लगाया गया था, जिसको महाराष्ट्र सरकार के पुलिस हाउसिंग डिवीजन द्वारा पुलिस वेलफेयर कॉरपोरेशन को लीज पर दिया गया है। परिसर में एगो मीडिया के चार बिलबोर्ड लगे हैं, जिनमें से एक सोमवार शाम को गिर गया। मुंबई पुलिस ने एगो मीडिया के मालिक समेत इस घटना में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एगो मीडिया के मालिक के खिलाफ केस दर्ज
हादसा महाराष्ट्र में मुंबई के घाटकोपर इलाके में हुआ, जिसमें बिलबोर्ड कंपनी एगो मीडिया के खिलाफ पंतनगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। मुंबई पुलिस सोमवार रात से ही एगो मीडिया के मालिक उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला है। उसका फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस के अनुसार, वह अंडरग्राउंड हो चुका है और उसकी तलाश में पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। लेकिन कौन है एगो मीडिया का मालिक?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button