यूपी में होली पर पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द

डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया आदेश

लखनऊः यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। 22 मार्च से लेकर 27 मार्च तक छुट्टियों पर रोक लगाई गई है। बेहद जरूरी होने की स्थिति में ही छुट्टी देने के लिए कहा गया है।

देश में लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 से पहले होली का त्योहार होने जा रहा है। होली का त्योहार हिंदुओ के लिए सबसे अहम माना जाना वाला त्योहार है। हालांकि रंगों के इस त्योहार को हर कोई बड़े ही धूमधाम से मानता है। होली पर पुलिस की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। कानून व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस विभाग की बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसी क्रम में यूपी में होली के चलते पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द हो गई हैं। इस संबंध में डीजीपी प्रशांत कुमार की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

वहीं डीजीपी ने बताया कि छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों को वापस आने के लिए नहीं कहा गया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द करने के सम्बंध में सभी पुलिस कमिश्नरों और जिलों के कप्तानों को भेज दिया है। साथ ही सभी जिम्मेदारों को भेजा गया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान होते ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है। यूपी में भी सात चरणों में चुनाव होना है। वहीं इस बार 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा।

24 मार्च की रात को होलिका दहन होगा और 25 मार्च को रंग खेला जाएगा। आगामी चुनाव और होली के त्योहार को देखते हुए यूपी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी क्रम में पुलिस कर्मियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। 27 मार्च तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button