लोकसभा चुनाव 24ः आज 19 अप्रैल को 102 सीट पर वोटिंग
प्रथम चरण में कुल 1,625 उम्मीदवार मैदान में, मतदाता चुनेंगे अपना सांसद

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण की वोटिंग के लिए कॉउंटडाउन शुरू हो चुका है। मतदाता 102 सीट पर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में कुल 1,625 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें से 1,491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं। इन 102 सीटों में से कुछ सीट ऐसी हैं जिन पर सभी की नजर होगी। प्रथम चरण में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, किरण रिजीजू , अर्जुन राम मेघवाल, एल मुरुगन समेत के.अन्नामलाई और छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ की सीट पर सभी की नजर होगी। आम चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
बता दें कि, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में तमिलनाडु (ज्ंउपस छंकन) की 39, राजस्थान (त्ंरंेजींद) की 12 , उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेशकी 6, असम की 5, उत्तराखंड की 5 और महाराष्ट्र की 5 सीटों पर वोटिंग होगी।
8 केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल रू
प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव में 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल मैदान में हैं। इन आठ केंद्रीय मंत्रियों में नागपुर से नितिन गडकरी, अरुणाचल प्रदेश पश्चिमी सीट से किरण रिजीजू , असम के डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल, संजीव बालियान मुजफ्फर नगर से, जितेंद्र सिंह उधमपुर से, भूपेंद्र यादव राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट, अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से, एल मुरुगन नीलगिरि से मैदान में हैं। वहीं चेन्नई दक्षिण से तमिलिसाई सौंदर्यराजन मैदान में हैं वे पूर्व राज्यपाल हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव त्रिपुरा पश्चिमी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
अन्य चर्चित सीट और प्रत्याशी रू
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट
प्रथम चरण में मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर सभी की नजर है। यहाँ से कांग्रेस के उम्मीदवार नकुलनाथ का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी बंटी साहू से है। मध्यप्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 29 में से 28 सीट जीती थी। एक सीट जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत दर्ज हुई थी वो छिंदवाड़ा ही है। पूर्व मुख्यमंत्री यहां से सांसद रह चुके हैं। 1980 से इस सीट पर कांग्रेस की पकड़ कायम है। इस बार परिणाम देखने वाले होंगे क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह ने खुद यहां बंटी साहू के लिए प्रचार किया है।
कोयंबटूर – के.अन्नामलाई
कोयंबटूर लोकसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी और इस समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई को मैदान में उतारा है। उनके सामने क्डज्ञ के पी. गणपति राजकुमार और ।प्क्डज्ञ के सिंगाई रामचंद्रन मैदान में है।
चिराग पासवान – हाजीपुर
एनडीए गठबंधन में शामिल चिराग पासवान इस बार अपने दिवंगत पिता की सीट हाजीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में गठबंधन के तहत ये सीट बीजेपी ने लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान को दे दी थी। इस समय हाजीपुर से चिराग पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस सांसद हैं। हाजीपुर से त्श्रक् ने चिराग पासवान के खिलाफ शिवचंद्र राम को उतारा है।