कांग्रेस की तीसरी सूची में राजस्थान के पांच नाम

सीकर लोकसभा सीट CPI-M के लिए छोड़ी

जयपुरः लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने तीसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की तीसरी सूची में राजस्थान के छह प्रत्याशियों का नाम शामिल है।
लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 57 नामों की तीसरी सूची जारी कर दी। इसमें राजस्थान की छह सीटों के नाम शामिल हैं। राजस्थान के लिए यह कांग्रेस की दूसरी सूची है, जिन छह सीटों का एलान किया गया है, उनमें जयपुर शहर से सुनील शर्मा, पाली से संगीता बेनीवाल, बाड़मेर-जैसलमेर से उम्मेदाराम, झालावाड़-बारां से उर्मिला जैन भाया का नाम है। वहीं, सीकर लोकसभा सीट सीपीएम के लिए छोड़ी गई है।

संगीता बेनीवाल पिछली गहलोत सरकार में राजस्थान राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त की गई थीं। वे बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष रहे वरिष्ठ अधिवक्ता जयराम बेनीवाल के परिवार से हैं। वो मूलतः नागौर जिले के पांचला सिद्धा गांव की निवासी हैं। पिछली बार इस सीट पर कांग्रेस ने बद्रीराम जाखड़ को टिकट दिया था।

सुनील शर्मा को सचिन पायलट खेमे से टिकट मिला है। मूल रूप से जयपुर के ही रहने वाले हैं और जयपुर में ज्ञान विहार विश्वविद्याल के संचालक हैं। यह इनका पहला चुनाव है। पिछली बार इस सीट पर कांग्रेस ने ज्योति खंडेलवाल को टिकट दिया था, जो अब बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं।
हाल में आरएलपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए उम्मेदराम बेनीवाल को बाड़मेर-जैसलमेर से टिकट दिया गया। विधानसभा चुनावों में उम्मेदाराम ने इस लोकसभा में आने वाली बायतू सीट पर कांग्रेस के हरीश चैधरी के सामने चुनाव लड़ा था। पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने इस सीट पर मानवेंद्र सिंह को टिकट दिया था।

जोधपुर लोकसभा सीट- करण सिंह उचियारड़ा अध्े गजेंद्र सिंह शेखावत
अलवर लोकसभा सीट- ललित यादव v/s भूपेंद्र यादव
बीकानेर लोकसभा सीट- गोविंद मेघवाल v/sअर्जुनराम मेघवाल
चूरू लोकसभा सीट- राहुल कस्वां v/s देवेंद्र झांझडिया
जालोर-लोकसभा सीट- वैभव गहलोत v/sलुंबाराम चैधरी
भरतपुर लोकसभा सीट- संजना जाटव v/s राम स्वरूप कोली
उदयपुर लोकसभा सीट- ताराचंद मीणा v/s मन्नालाल रावत
चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट- उदयलाल आंजना v/s सीपी जोशी
झालावाड़ लोकसभा सीट- उर्मीला जैन भाया v/s दुष्यंत सिंह
बाड़मेर-जैसलमेर सीट- उम्मेदाराम v/s कैलाश चैधरी
सीकर लोकसभा सीट- सीपीएम (प्रत्याशी का एलान होना है)
पाली लोकसभा सीट- संगीता बेनीवाल v/s पीपी चैधरी

उर्मिला जैन भाया, ये पिछली गहलोत सरकार में खान मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया की पत्नी हैं। पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने इस सीट पर प्रमोद शर्मा को टिकट दिया था।
कुलदीप इंदौरा साल 2008, 2013 व 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने इन्हें गंगानगर की अनूपगढ़ विधानसभा सीट से टिकट दिया था। पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

सीकर लोकसभा सीट को कांग्रेस ने सीपीएम के लिए छोड़ दिया है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने सीपीएम के साथ गठबंधन किया है। यह कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का गृह क्षेत्र है। लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस को इस सीट अपनी पार्टी का कोई प्रत्याशी नहीं उतार पाई।
12 सीटों पर अब तक बीजेपी-कांग्रेस के बीच आमने-सामने का मुकबाला तय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button