पंजाब कांग्रेस ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को बताया सही
आलोचना कर आप के नेताओं को ठग और भ्रष्ट पार्टी भी कहा

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक तरफ जहां राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व उनके साथ खड़ा है। वहीं पंजाब कांग्रेस के नेता उनकी गिरफ्तारी का लाभ उठाने में लग गए हैं। पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनपर जुबानी हमला बोला है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवालको राउज एवेन्यू कोर्ट ने 6 दिन की ईडी की रिमांड भेज दिया है. ईडी की कस्टडी में अरविंद केजरीवाल से दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े सवाल-जवाब किए जाएंगे. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी सवाल उठा रही है. बदले की कार्रवाई बता रही है. इसमें उसको कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व का साथ भी मिल रहा है. लेकिन दूसरी तरफ, पंजाब कांग्रेस ने इसके उलट रुख अपनाया है. पंजाब कांग्रेस लगातार आप और अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है. पंजाब कांग्रेस के नेता अरविंद केजरीवाल के लिए कह रहे हैं कि आप जो बोएंगे, वही काटेंगे।
पंजाब कांग्रेस के नेता अरविंद केजरीवाल पर हमलावर
पंजाब में कांग्रेस कई नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी आलोचना की है। वो केजरीवाल की इस हालत से खुश नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने आप पर अपने विरोधियों पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए कहा, श्जैसा बोओगे, वैसा ही काटोगे।श् उन्होंने कहा कि इन नकली क्रांतिकारियों ने भाजपा की क्रूरता को पार करते हुए पंजाब में अपने विरोधियों के खिलाफ झूठे आपराधिक मामले दर्ज कराए। खैरा ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप के खिलाफ कई ट्वीट किए।
कांग्रेस सांसद ने बताया ठग
वहीं लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी स्वराज और जन लोकपाल का वादा करके सत्ता में आए। लेकिन विडंबना यह है कि वे सबसे बड़े ठग बन गए हैं। दिल्ली में भ्रष्टाचार का यह मामला तो बस शुरुआत भर है। भगोड़े (राघव) चड्ढा द्वारा पंजाबियों का लूटा गया पैसा अभी तक बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने पंजाब में भी इसी तरह का शराब घोटाला किया है। सीएम भगवंत मान से केजरीवाल का नाम उन 300 गिरफ्तार लोगों की सूची में जोड़ने के लिए कहा, जिन्हें उन्होंने सार्वजनिक होर्डिंग्स के रूप में प्रदर्शित किया है।
राजा वड़िग ने की गिरफ्तार की निंदा
हालांकि पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वडिंग ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने इसे विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए बनाई गई भाजपा की प्रतिशोध की राजनीति बताया। सीएलपी नेता प्रताप बाजवा ने इस मामले चुप्पी साधे रखी। उन्होंने न तो गिरफ्तारी की निंदा की, न ही इसका समर्थन किया। पंजाब में कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी आप की लोकप्रियता को नुकसान पहुंचा सकती है। क्योंकि 2022 के राज्य चुनावों में उन्होंने कांग्रेस को हराया था। वहीं राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व आप के समर्थन में खड़ा है। राष्ट्रीय चुनावों के लिए अन्य राज्यों में सहयोग करने के बावजूद, कांग्रेस और आप पंजाब में प्रतिद्वंद्वी के रूप में खड़े हैं। बता दें कि पंजाब में आप सत्ता में है।